6 खिलाड़ियों का मिनी एवं चाइल्ड राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप में हुआ चयन

सिंगरौली । 14वीं मिनी राज्य स्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप में जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, देवास, मेजबान टीम सिंगरौली सहित प्रदेश के कई जिलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सिंगरौली जिला फेंसिंग एसोसिएशन के खिलाड़ि़यों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमा कर ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। प्रथम बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी बने खिलाड़ियों ने फेंसिंग खेल का हैरतअंगेज प्रतिभा दिखाते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। सिंगरौली के खिलाड़ि़यों ने 5 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक एवं 6 कांस्य पदक सिंगरौली जिले के नाम किया है। उपरोक्त प्रतियोगिता में जिले की फेंसिंग टीम कोच खुशबू साकेत के नेतृत्व ऐतिहासिक सफलता अर्जित किया है।

इस खेल का जिले में आगाज होना क्षेत्र के लिए यह बड़ी उपलब्धि है

इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि एनटीपीसी विंध्याचल के ईडी किशोर कुमार होता रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक ओ-एम माणिक्यान सुरेश एवं एनटीपीसी विंध्याचल की एचआर हेड रोमा डे शर्मा, एजीएम एचआर मरीनालिनी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि फेंसिंग ओलंपिक स्थापित खेल है निश्चित तौर पर इस खेल का जिले में आगाज होना क्षेत्र के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। वहीं विशिष्ट अतिथि सुरेश ने कहा कि यह ओलंपिक खेल के साथ-साथ एक बेहतर अनुशासित खेल है और मुझे काफी हर्ष हो रहा है कि प्रथम बार राज्य स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता का आयोजन अपने में बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस प्रतियोगिता के टूर्नामेंट डायरेक्टर डीके विद्यार्थी एवं विशाल सिंह मौजूद थे।

Next Post

डम्फर के टक्कर से बाईक सवार रेल कर्मी घायल

Mon Sep 14 , 2026
सिंगरौली । एनसीएल परियोजना क्षेत्र बीना में एक रेलवे कर्मी को डम्फर के चालक ने टक्कर मार दिया। जहां अचेत अवस्था में उसे आज सुबह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सको ने उसे वाराणसी के लिए रिफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के निवासी चन्द्रशेखर पिता […]

You May Like