
सिंगरौली । एनसीएल परियोजना क्षेत्र बीना में एक रेलवे कर्मी को डम्फर के चालक ने टक्कर मार दिया। जहां अचेत अवस्था में उसे आज सुबह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सको ने उसे वाराणसी के लिए रिफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के निवासी चन्द्रशेखर पिता रामशीस उम्र 35 वर्ष मोटरसाइकिल से बीना जा रहा था कि एक डम्फर के चालक ने टक्कर मार कर फरार हो गया है। घायल व्यक्ति रेलवे में नौकरी करता है।
