नीमच-मनासा मार्ग पर ढाई घंटे चक्काजाम

नीमच। जिले में नीमच-मनासा मार्ग पर रेवली-देवली गांव के पास ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह करीब 10.30 से दोपहर 1 बजे तक सडक़ जाम कर दिया। यह विरोध रेवली-देवली के एक स्कूल में दो छात्रों के बीच हुए झगड़े को लेकर था। इस घटना में एक छात्र के सिर में गंभीर चोट आई थी।

ग्रामीणों का आरोप है कि गुरुवार को स्कूल में हुए विवाद में पिपलिया नाथावत गांव के छात्र राज सिंह तंवर के सिर में चोट लगी थी। जब वे नीमच सिटी थाने पहुंचे तो पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रेवली देवली में स्कूल के सामने ही सडक़ पर चक्का जाम कर दिया, जिससे सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलने पर नीमच सिटी और कैंट पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी तीन मांगों पर अड़े रहे।

ये थी मांगें –

– मारपीट करने वाले छात्र लोकेश के खिलाफ हत्या के प्रयास (प्राण घातक हमला) की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जाए।

– मारपीट करने वाले छात्र को स्कूल से निलंबित किया जाए।

– स्कूल के प्राचार्य को निलंबित किया जाए।

– इस चक्का जाम के कारण घायलों को ले जा रही दो एंबुलेंस भी फंस गईं। प्रदर्शन के दौरान अपनी बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे सूरज नायक ने जाम से निकालने का प्रयास किया तो ग्रामीणों से उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत करने और उनकी मांगों पर विचार करने के लिए आश्वासन दिया। इसके बाद यातायात शुरू हुआ।

Next Post

30 घंटे की मशक्कत के बाद मिला मजदूर का शव

Fri Sep 19 , 2025
रामपुरा। गुरुवार को हुए हादसे में चंबल नदी में डूबे युवक का शव आखिरकार 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। डूबे युवक की पहचान शेख समीर (20), पिता शेख सलीम, निवासी मोहल्ला आवरा सात, रामपुरा के रूप में हुई थी। ऐसे हुआ हादसा – गुरुवार […]

You May Like