खेसारीलाल यादव की फिल्म “अग्नि परीक्षा” का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई, 18 फरवरी (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित एक्शन पैक्ड फिल्म “अग्नि परीक्षा” का ट्रेलर सुर म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत खेसारीलाल यादव के खतरनाक एक्शन स्टंट से होती है, जो दर्शकों को तुरंत बांध लेती है। ट्रेलर में लंबे समय बाद सुशील सिंह का दमदार अंदाज भी देखने को मिला है। कहानी में सस्पेंस का तड़का देते हुए खेसारी के कई अलग-अलग शेड्स दिखाए गए हैं। इसके बाद रोमांस का रंग चढ़ता है, जहां आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी के साथ उनके भावनात्मक और नाटकीय दृश्य नजर आते हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि खेसारी की शादी आकांक्षा पुरी से तय होती है, लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब वे मंदिर में नीलम गिरी के साथ विवाह करते दिखाई देते हैं। इसके बाद कहानी में संघर्ष, बदला, परिवार और न्याय की लड़ाई का सिलसिला शुरू होता है, जो फिल्म को पूरी तरह मसाला एंटरटेनर बनाता है।

निर्माता सुरेंद्र यादव ने बताया कि “अग्नि परीक्षा” को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है, जिसमें दमदार एक्शन, भावनात्मक कहानी और भरपूर मनोरंजन का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि होली जैसे बड़े त्योहार पर चार मार्च को फिल्म की रिलीज इसलिए तय की गई है जिससे दर्शक परिवार के साथ सिनेमाघरों में इसका आनंद ले सकें। फिल्म “अग्नि परीक्षा” में सुशील सिंह, जे नीलम, प्रकाश जैस, समरथ चतुर्वेदी, सोनू पांडेय, रितु चौहान, विंद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, महेश आचार्य, प्रियंका सोनी और दीपक सिन्हा जैसे कई दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं । फिल्म के सह निर्माता महेंद्र यादव और लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। फिल्म के सह-निर्माता महेंद्र यादव हैं, जबकि छायांकन की जिम्मेदारी आर. आर. प्रिंस ने निभाई है और फिल्म का संपादन जितेंद्र जित्तू ने किया है। संगीत पक्ष को और आकर्षक बनाने के लिए आर्या शर्मा, प्रियंशु सिंह, रौशन सिंह और कृष्णा बेदार्दी ने संगीत दिया है, वहीं गीतों को आशुतोष तिवारी, कृष्णा बेदार्दी, यादव राज, कुंदन प्रीत, श्याम जी श्याम, छोटू यादव और आनंद प्रकाश ने लिखा है। फिल्म के एक्शन दृश्यों को दिलीप यादव ने कोरियोग्राफ किया है, जबकि नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी, रिकी गुप्ता, लक्की विश्वकर्मा और एम.के. गुप्ता ने किया है। कला निर्देशन की जिम्मेदारी रविंद्र नाथ गुप्ता ने संभाली है।

Next Post

अधिवक्ता हत्याकांड, मुख्य आरोपी पुलिस ने दबोचा, वकील तीसरे दिन भी रहे हड़ताल पर

Wed Feb 18 , 2026
शिवपुरी: वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सक्सेना की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने झांसी से 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी सचिन रावत को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ है कि वकील की […]

You May Like