विश्व आदिवासी दिवस पर सर्व संगठन आदिवासी समाज समिति द्वारा रैली एवं सभा का आयोजन

झाबुआ। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सर्व संगठन आदिवासी समाज समिति द्वारा विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। जिसमें समिति द्वारा जिला मुख्यालय पर रैली एवं बस स्टैंड पर सभा का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए आयोजन समिति से जुड़े बेनेडिक्ट डामोर एवं विजय डामोर ने बताया कि 9 अगस्त को दोपहर 11 बजे से समस्त आदिवासी संगठन से जुड़े पदाधिकारी-सदस्य, समाजजन उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान पर एकत्रित होंगे। यहां से सर्व संगठन आदिवासी समाज समिति के बैनर तले आदिवासी समाजजनों द्वारा उत्साहपूर्वक ढोल-मांदल और पारंपरिक वेशभूषा में भव्य रैली निकाली जाएगी। यह रैली छतरी चौक तिराहा, मेन बाजार, थांदला गेट, रूनवाल बाजार, लक्ष्मीबाई मार्ग, राजवाड़ा से आजाद चौक, मुख्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड पहुंचेगी। जहां शाम करीब 4 बजे सभा का आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं वक्ताओं द्वारा उदबोधन दिया जाएगा। समिति से जुड़े शंभूसिंह डोडियार एवं अमरसिंह भाबोर ने रैली एवं सभा में जिलेभर के आदिवासी समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने हेतु अपील की है।

Next Post

परिवहन विभाग ने दो स्कूल वाहन को किया जब्त

Tue Aug 4 , 2026
छिंदवाड़ा. मंगलवार को परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा उमरेठ क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला ने बताया कि जांच के दौरान छोटे-बड़े लगभग 15 स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक […]

You May Like