ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में 245 फरार वारंटी गिरफ्तार कर 289 गुण्डे-हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 118 स्थाई एवं 127 गिरफ्तारी वारंटी सहित कुल 245 वारंटियों को गिरफ्तार और 289 गुण्डा, हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया गया।कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब के थाना मोहना, बिजौली एवं थाना जनकगंज में 01-01 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए तथा इस दौरान धारा 107/116 जाफौ में 04 कार्यवाहियां की गई और 01 अन्य कार्यवाही धारा 110 जाफौ के तहत की गई।
जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में तड़के तक कॉम्बिंग गश्त किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
