बंसलवन की लिफ्ट हुई जाम, एक दर्जन कर्मचारी फंसे  

भोपाल। राजधानी में कमलापति स्टेशन परिसर क्षेत्र में बने निजी मॉल में बुधवार को लिफ्ट जाम हो गई जिससे उसमे ंएक दर्जन कर्मचारी फंसे रहे. जो काफी देर तक जाम रही. इससे कर्मचारियों में दहशत फेल गई.

जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े 6 बजे कमलापति स्टेशन के पास बंसलवन मॉल की एक लिफ्ट पांचवीं मंजिल से नीचे आते समय अचानक तकनीकी आ गई जिससे बीच रास्ते में रुक गई. उसके थोड़ी देर बाद धीरे धीरे झटकों के साथ दूसरी मंजिल के पास आकर रुक गई. लिफ्ट में कई कर्मचारी सवार थे, जो कुछ समय तक अंदर फंसे रहे. बाद में तकनीकी टीम और मॉल स्टाफ की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया. घटना के बाद कर्मचारियों ने मॉल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए.कर्मचारियों का कहना है कि मौसम खराब होने या बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी यहां पहले कई बार लिफ्ट फंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया है. घटना के बाद कर्मचारियों ने मॉल प्रबंधन से सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने, सीढिय़ों को नियमित रूप से खुला रखने तथा लिफ्टों के रखरखाव की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में सुशासन के 12 साल पूरे मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दी बधाई, लिखा भावनात्मक पत्र

Wed Jun 10 , 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में सुशासन के गौरवशाली 12 साल पूरे हो गए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को भावनात्मक पत्र लिखकर इस विशेष उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री […]

You May Like