नर्मदा किनारे धधक रही थी शराब की भट्टियां

जबलपुर: ग्राम लम्हेटी में त्रिसूल भेद रोड पर शनि कुण्ड नर्मदा जी किनारे शराब की भट्टियां धधक रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक की टीम ने छापेमारी कर दी। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।जानकारी के मुताबिक एसपी संपत उपाध्याय को सूचना मिली कि 3 लडक़े ग्राम लम्हेटी में त्रिसूल भेद रोड़ पर परासिया के खेत के पास शनि कुण्ड नर्मदा जी किनारे झाडिय़ों में भारी मात्रा कच्ची शराब बना रहे हैं।

जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 समर वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक गढा देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान के मार्गदर्शन में तिलवारा थाना और यादव कॉलोनी चौकी समेत पुलिस लाइन के बल ने रेड मार दी। झाडिय़ों के नीचे झील में घेराबंदी कर धनराज यादव 26 वर्ष, कंधी यादव 35 वर्ष दोनों निवासी ग्राम लम्हेटी तिलवारा, मनीष बर्मन 28 वर्ष निवासी ग्राम ग्वारी तिलवारा को पकड़ा गया। पूछताछ पर लगभग 15 दिन से साथ मिलकर कच्ची महुआ शराब बनाकर लोगों को बेचना स्वीकार किये। 4 डिब्बों में 60 लीटर कच्ची शराब एवं प्लास्टिक के 31 डिब्बों में लगभग 200 लीटर लाहन रखे मिले।

Next Post

वक्फ को नियंत्रित नहीं, इसे प्रबंधित करने वाले कानून के दायरे में काम करें, बस इतना चाहती है सरकारः नड्डा

Sun Apr 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करने की कोशिश नहीं कर रही हैं, बल्कि सरकार का लक्ष्य बस यह सुनिश्चित करना है कि इसे प्रबंधित करने वाले लोग कानून के दायरे में काम करें […]

You May Like