16 चोरी के मोबाइल पकड़े,कटनी से आते और भोपाल में करते वारदात

भोपाल। बागसेवनिया पुलिस ने एक मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2.7 लाख रुपये मूल्य के 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी कटनी से ट्रेन द्वारा आकर भोपाल में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कमलेश मोदी (22 वर्ष) काजल मोदी (27 वर्ष) सुबह के समय कॉलोनियों में घूमकर रेकी करते थे और जिन घरों के दरवाजे खुले मिलते थे, वहां से मोबाइल चोरी कर लेते थे। चोरी करने के बाद वे ट्रेन या बस से कटनी भाग जाते थे।

पुलिस ने आरोपियों को हबीबगंज नाका ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया, जब वे चोरी के मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहे थे।

Next Post

माधव टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या हुई सात

Thu Apr 3 , 2025
शिवपुरी, 03 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ से लाए गए बाघ को आज शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया, जिससे अब यहाँ तीन बाघिन, दो बाघ और दो शावक सहित इनकी संख्या सात हो गई है। माधव टाइगर रिजर्व की संचालक डीएफओ प्रियांशी सिंह ने बताया कि बांधवगढ़ […]

You May Like

मनोरंजन