माधव टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या हुई सात

शिवपुरी, 03 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ से लाए गए बाघ को आज शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया, जिससे अब यहाँ तीन बाघिन, दो बाघ और दो शावक सहित इनकी संख्या सात हो गई है।
माधव टाइगर रिजर्व की संचालक डीएफओ प्रियांशी सिंह ने बताया कि बांधवगढ़ से ले गए बाघ को आज सुबह टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया है। अब यहां आने वाले पर्यटकों के लिए बाघों को देखना बहुत आसान होगा। पर्यटकों के लिए गाड़ियों की और गाइड की व्यवस्था यहाँ पहले से ही है।
उन्होंने बताया कि टाइगर रिजर्व के सेलिंग क्लब के एरिया को और अंदर की पुरानी इमारत को नया स्वरूप देने के लिए तथा उनका संधारण करने के लिए एक प्लान बनाया जा रहा है। यहां जो बाघ आज छोड़ा गया है, उसका बांधवगढ़ में तांडव नाम था। यह अन्य बाघों से अपनी टेरिटरी के लिए संघर्षशील रहता था। यहां उसको कोड वर्ड के रूप में नाम एमटी-5 दिया गया है। टाइगर रिजर्व में सभी बाघों की सतत निगरानी रखी जा रही है।

Next Post

निजी बस के अनियंत्रित को खाई में गिरने से 15 लोग घायल

Thu Apr 3 , 2025
टीकमगढ़, 03 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव में आज सुबह एक बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से लगभग 15 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में सीएम राइज स्कूल के पास ग्वालियर से सागर जा रही एक […]

You May Like