टीकमगढ़, 03 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव में आज सुबह एक बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से लगभग 15 लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में सीएम राइज स्कूल के पास ग्वालियर से सागर जा रही एक निजी बस दूसरी बस को क्रास करते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। इस हादसे में लगभग 15 लोग घायल हो गए। इसमें से 10 लोगों को गंभीर चोंटे पहुंची हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को उपचार के लिए बड़ागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Next Post
‘जल संकट से निजात के लिए 50 साल के लिए जल प्रबंधन का मास्टर प्लान तैयार कर रही है दिल्ली सरकार’
Thu Apr 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली सरकार लोगों को जल संकट की समस्या से निजात दिलाने के लिए अगले 50 साल के लिए जल प्रबंधन का मास्टर प्लान तैयार कर रही है। श्री साहिब से गुरुवार को वज़ीराबाद […]

You May Like
-
11 months ago
प्रभारी मंत्री ने स्कूली बच्चों को वितरित की साईकिल
-
10 months ago
सीआईएससीई और बिहार ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की
