120 किमी की यात्रा करेगी मशाल रैली

सलकनपुर।स्वस्थ भारत, स्वस्थ युवा के संकल्प के साथ विदिशा संसदीय क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव का आगाज हुआ. बुदनी विधानसभा क्षेत्र से इसका शुभारंभ मशाल रथ यात्रा जलूस के रूप में किया गया.

सांसद खेल महोत्सव खेलों के महाकुंभ की मशाल रथ यात्रा बकतरा से आरंभ होकर आमोन, डोबी होते हुए शाहगंज नगर पहुंची. विधायक रमाकांत भार्गव द्वारा मशाल रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया. क्षेत्रीय खिलाड़ी एवं युवा पूरे जोश के साथ मशाल यात्रा में शामिल हुए . मशाल रथ यात्रा शाम को बुदनी पहुंची जहां नगर परिषद अध्यक्ष एव मंडल अध्यक्ष द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. इस अवसर पर बुधनी जनपद अध्यक्ष महेंद्र शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष पवन चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बकतरा से प्रारंभ हुई विशाल मशाल रथ यात्रा 24 घंटे में लगभग 120 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी. रविवार को नगर बुधनी में विश्राम हुआ. सोमवार को मशाल यात्रा बायां होते हुए को पानगुड़ारिया सलकनपुर पहुंचेगी जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं सलकनपुर मंडल के अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा.

 

Next Post

हत्या का मामला दर्ज: कातिल-मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

Mon Nov 3 , 2025
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत बारहा समाधी रोड कैनाल पुल के पास शनिवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश पड़ी मिली थी मृतक के शरीर में चोट के निशान थे। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। युवक की […]

You May Like