धान से भरी ट्रैक्टर- ट्राली चुराने के आरोपी धराए

रेहटी। कोसमी के वेयर हाउस के बाहर धान से भरी ट्रैक्टर- ट्राली चोरी करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए माल बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार सुरेश प्रसाद चौहान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई कि हिमानी वेयर हाउस कोसमी में वेयर हाउस के सामने मेन रोड पर मेरा ट्रैक्टर ट्राली खड़ा था जो कि 30 एवं 31 दिसंबर की रात्री को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए. पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया. प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई. प्रकरण में मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी के आधार पर संदिग्ध रूप सिंह कहार निवासी रायपुर जिला नर्मदापुरम एवं सचिन लोधी निवासी अयोध्या नगर भोपाल से ट्रैक्टर ट्राली के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर घटना की तारीख को दोनों ने मिलकर वेयर हाउस से चोरी करना बताया एवं चोरी गए मॉल मय धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली को विधिवत जप्त किया गया. एवं चोरों को गिरफ्तार कार्यालय में पेश किया गया. जहां से उन्हें जेल भेजा गया.

Next Post

पत्थर से सिर कुचल कर हत्या करने वाले आरोपी धराए

Mon Jan 5 , 2026
सीहोर/ रेहटी। जिले के रेहटी थाना क्षेत्र में हुई एक दिल दहला देने वाली हत्या की गुत्थी को पुलिस ने मात्र 24 घंटे में सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है. इस निर्मम वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था. 2 जनवरी की शाम ग्राम ढाबा के जंगल […]

You May Like