जन्मदिन पर आज शिवराज के पांच संकल्प, पर्यावरण से शिक्षा और सेवा

भोपाल: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने जन्मदिन 5 मार्च को समाजहित में पांच बड़े संकल्प लिए। उन्होंने राजधानी के 74 बंगले स्थित निवास पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और सामाजिक सहयोग से जुड़े अभियानों की शुरुआत का संदेश दिया।

शिवराज की समर्थकों से अपील थी कि जन्मदिन पर माला, गुलदस्ते या उपहार न लाएं, बल्कि एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें। साथ ही अपने माता-पिता की स्मृति में प्रेम-सुंदर प्रतिभा सम्मान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत विदिशा लोकसभा क्षेत्र में 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मामा चलित अस्पताल शुरू किए जाएंगे, जो गांव-गांव जाकर नि:शुल्क उपचार देंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए मामा कोचिंग क्लासेस’ भी शुरू होंगी।

Next Post

नेहरू नगर पुलिस लाइंस में पुलिस की होली: जवानों और वरिष्ठ अधिकारियों ने साथ खेली रंगों की होली

Thu Mar 5 , 2026
अशरफ अली भोपाल: होली के दूसरे दिन राजधानी भोपाल की नेहरू नगर पुलिस लाइंस में पुलिस की होली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस के जवानों और वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साथ रंग-गुलाल लगाकर होली का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला, […]

You May Like