शिवसेना जिला प्रमुख संजय इंगोले के पुत्र को गोवंश तस्करी के आरोप में भेजा जेल

पांढुरना, शिवसेना के जिला प्रमुख संजय इंगोले के पुत्र भूषण इंगोले को ग्रामीणों ने गोवंश तस्करी के मामले में रंगेहाथ पकड़ पुलिस के हवाले करने पर इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने कडी सुरक्षा के बीच पैदल ही न्यायालय में पेश किया जहां इसकी जमानत निरस्त होने पर उसे जिला जेल भेजा गया।

गौरतलब हो कि सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को पांढुरना शिवसेना जिला प्रमुख संजय इंगोले के पुत्र भूषण इंगोले को ग्रामीणों ने ग्राम सिराठा-गोरलीखापा के बीच गोवंश तस्करी करते हुए रंगेहाथ पकड़ उसकी जमकर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया था,लेकिन इस पर ठोस कार्यवाही करने में हो रहीं देरी को देख हिंदूवादी संगठनों के युवाओं ने मंगलवार को पुलिस थाने का घेराव कर जमकर नाराजगी व्यक्त की थी।

शिवसेना जैसे प्रमुख हिंदूवादी संगठन के जिला प्रमुख जैसे मुख्य पद विराजमान संजय इंगोले के पुत्र भूषण इंगोले द्वारा गोवंश जैसे अधैव कारोबार में पकड़े जाने पर हिंदूवादी संगठनों के लोगों में जमकर आक्रोश व्याप्त है,इस युवक पर सख्त कार्यवाहीं के मांग को लेकर लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस द्वारा भूषण पिता संजय इंगोले पर पशु कुरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बुधवार को स्थानीय पुलिस थाने से पैदल ही इसका जूलुस निकालते हुए नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस ने कडी सुरक्षा के बीच इसे न्यायालय में पेश किया जहां इसकी जमानत निरस्त होने पर इसे जिला जेल भेजा गया । जूलुस के दौरान भी हिंदूवादी संगठन के युवा इसके खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहें थे।

Next Post

पटेरा में गल्ला व्यापारियों पर छापामार कार्रवाई, एसडीएम-तहसीलदार की टीम ने कई दुकानें की सील, मचा हड़कंप

Wed Jul 29 , 2026
पटेरा/दमोह। मंगलवार को तहसील पटेरा में एसडीएम राकेश मरकाम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने गल्ला व्यापारियों पर अचानक छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई से पूरे तहसील क्षेत्र में हड़कंप मच गया।छापे के दौरान तहसीलदार उमेश तिवारी और नायब तहसीलदार मानसी अग्रवाल भी टीम के साथ मौजूद रहीं। टीम ने […]

You May Like