सिंगरौली: विश्व हिंदू परिषद की मासिक बैठक मिश्रा पॉलीक्लीनिक एवं नर्सिंग होम बैढ़न स्थित सभागार में संपन्न हुई।कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज के संगठन, सेवा एवं जागरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक में आगामी बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों, प्रखंड स्तर पर पदाधिकारियों के प्रवास, संगठन के विस्तार तथा जिला स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई।
साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने और युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष डॉ. डीके मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्व हिंदू परिषद राष्ट्र और समाज के हित में निरंतर कार्य कर रही है। संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित, जागरूक और सशक्त बनाना है।
वहीं बैठक में जिला मंत्री राजू द्विवेदी ने बताया कि परिषद द्वारा वर्षभर धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं, जिनमें कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की। बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा हुई। विभिन्न प्रखंडों से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों एवं सुझावों को साझा किया।
