रियाद हवाई अड्डे पर हमलों में तीन सऊदी नागरिकों की मौत, कई घायल

रियाद, 09 अक्टूबर (वार्ता) सऊदी अरब की राजधानी स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को हुए दो अलग-अलग हमलों में तीन सऊदी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि विभिन्न देशों के कई नागरिक घायल हो गये।
यह जानकारी सऊदी अरब नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (जीएसीए) ने दी है।
प्राधिकरण ने बताया कि घायलों को मामूली से लेकर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सऊदी वायु परिवहन प्राधिकरण के अनुसार, पहला हमला हवाईअड्डे परिसर और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किया गया, जबकि दूसरा हमला ‘सऊदी एयरलाइंस’ के एक विमान पर हुआ।प्राधिकरण ने बताया कि घटना के बाद हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था, हालांकि हवाई यातायात को जल्द ही सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

.....

Next Post

वू यिबिंग को हराकर ज्वेरेव शंघाई ओपन के तीसरे दौर में

Fri Oct 9 , 2026
शंघाई, 09 अक्टूबर (वार्ता) जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शंघाई मास्टर्स टूर्नामेंट मैच के दौरान कोर्ट पर लड़खड़ाकर गिरने के बावजूद मामूली चोट से उबरते हुए अपने मैच में जीत दर्ज की। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने चीन के वाइल्डकार्ड खिलाड़ी वू यिबिंग […]

You May Like