होली, ईद और भगोरिया मेले पर ड्रोन से नजर: हाईराइज बिल्डिंग से निगरानी और नदी किनारे एसडीआरएफ

सीहोर। बुधवार को एसपी दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के थानों के सूचना संकलन में नियुक्त कर्मचारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला एवं मासिक बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी कर्मचारियों को यातयात नियमों की जानकारी एवं घटना स्थल सुरक्षित करने संबंधी विषयों का प्रशिक्षण दिया गया.

एसपी श्री शुक्ला ने आगामी त्यौहार होली, रंगपंचमी, ईद, रमजान एवं अन्य कानून व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्देश दिए. उन्होंने निर्देशित किया कि सभी त्यौहारों में आवश्यकतानुसार सुरक्षा व्यवस्था लगाएं. प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाए. जिसमें एसडीएम, पुलिस, एमपीईबी, पीडब्ल्यूडी, नपा व अन्य संबंधित विभाग आदि शामिल रहे. संवेदनशील इलाकों के रूट का परीक्षण करना एवं आवश्यकतानुसार ड्रोन सर्चिग एवं हाईराइज बिल्डिंग पर बल लगाएं. धार्मिक स्थलों का भ्रमण करें. सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता एवं कार्य की क्षमता चेक करें. त्यौहारों के अवसर पर मोटर सायकल पेट्रोलिंग पार्टी तैनात की जाए. चैकिंग कार्यवाही में संदेही व्यक्ति, लॉज, होटल, ढाबे को चैक कर सूचनाओं का आदान प्रदान करें. शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करें. रंगपर्व पर नदी किनारे वाले क्षेत्रों में एसडीआरएफ, होमगार्ड की तैनाती एवं रस्सी, लाउड हेलर, लाईफ सेविंग जेकेट आदि आवश्यक रूप रखी जाए. इसके साथ ही अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, गोवंश, गो-कटिंग, परिवहन इत्यादि पर विशेष निगाह रखना एवं सूचना प्राप्त होने पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जाए. भगोरिया मेला के अवसर पर महिला वॉलेटियर बनाकर सहयोग प्राप्त कर विशेष सतर्कता रखी जाए. सोशल मीडिया पर विशेष निगाह रखी जाए. त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस वाहन, वलवा ड्रील, पीए सिस्टम, डंडा, जाली, टियर गैस इत्यादि की उपलब्धता एवं तैयारी पूर्ण की जाए. बैठक में एएसपी सुनीता रावत एवं एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता, सत्येन्द्र यादव, रेखा जोझा, पुरूषोत्तम दांगी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे.

 

 

Next Post

विश्व शांति और समृद्धि की कामना के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन

Thu Feb 26 , 2026
भोपाल। मंगलवारा स्थित जैन मंदिर में 1008 श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के द्वितीय दिवस पर श्रद्धालुओं ने भावभक्ति से अर्घ्य अर्पित किए। नन्दीश्वर पूजन के साथ 1008 श्री चिंतामणि पाश्वनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा सम्पन्न हुई, जिसका सौभाग्य राजेश-अनीता एवं कमल-मनोरमा अजमेरा परिवार को प्राप्त हुआ। श्रीपाल-मैना सुंदरी, नीता-प्रदीप […]

You May Like