विश्व शांति और समृद्धि की कामना के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन

भोपाल। मंगलवारा स्थित जैन मंदिर में 1008 श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के द्वितीय दिवस पर श्रद्धालुओं ने भावभक्ति से अर्घ्य अर्पित किए। नन्दीश्वर पूजन के साथ 1008 श्री चिंतामणि पाश्वनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा सम्पन्न हुई, जिसका सौभाग्य राजेश-अनीता एवं कमल-मनोरमा अजमेरा परिवार को प्राप्त हुआ। श्रीपाल-मैना सुंदरी, नीता-प्रदीप रोशला तथा सौधर्म इन्द्र सुभाषचंद्र-शचि इन्द्राणी ने भी पूजा में सहभागिता की। ध्वजारोहण श्रीमती शारदा-अमिताभ मनया ने किया। महायज्ञ नायक आदित्य-सविता मनया परिवार एवं विपिन-मनीषा ने श्रीफल अर्पित किए। अध्यक्ष आदित्य मनया ने बताया कि अनुष्ठान विश्व शांति, समय पर वर्षा, फसलों की सुरक्षा और युवाओं को आधि-व्याधि से रक्षा की कामना से हो रहा है। 21 जाप कलश स्थापित किए गए, जिन्हें अंतिम दिन पुण्याजकों को भेंट किया जाएगा।

 

Next Post

पुरानी दोस्ती और शादी के विवाद में युवती से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Thu Feb 26 , 2026
इटारसी। शहर के सूरजगंज इलाके में पुरानी दोस्ती और शादी के प्रस्ताव को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवती के साथ सरेराह अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्या […]

You May Like

मनोरंजन