पुरानी दोस्ती और शादी के विवाद में युवती से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

इटारसी। शहर के सूरजगंज इलाके में पुरानी दोस्ती और शादी के प्रस्ताव को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवती के साथ सरेराह अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे एक 21 वर्षीय युवती सूरजगंज क्षेत्र में मौजूद थीं। इसी दौरान सिवनी नाका के पास ग्वालटोली निवासी शिवम सैनी ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पुरानी दोस्ती और शादी की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शिवम सैनी ने युवती को सार्वजनिक रूप से गालियां दीं, उसका हाथ मरोड़ा और मारपीट कर चोट पहुंचाई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता की शिकायत पर इटारसी पुलिस ने 24 फरवरी को दोपहर 2:17 बजे आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

Next Post

संविदा कर्मियों के नियमितीकरण और पुरानी पेंशन बहाली की मांग, इटारसी में कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

Thu Feb 26 , 2026
इटारसी। केंद्र सरकार के विभागों और संस्थानों में कार्यरत संविदा एवं अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर कर्मचारियों ने इटारसी में जोरदार तरीके से अपनी आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। ज्ञापन में […]

You May Like