बाढ़ में फंसे युवक की हार्ट अटैक से मौत, अंतिम संस्कार नहीं हो पाया, प्रशासन ने हेलीकाप्टर बुलाया

शिवपुरी: शिवपुरी के लालपुर गांव में बाढ़ में फंसे एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पानी इतना भरा है कि शव का अब तक अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाया है। जिला प्रशासन ने एनडीईआरएफ की टीम को बुलाया है। साथ ही हेलीकाप्टर भी बुलाया गया है।

दरअसल जिले के कोलारस के संगेश्वर, पिपरौदा, लगदा, लालपुर, भड़ौातता, सांगनौर और हरीपुर सहित करीब 15 गांव सिंध नदी के समीप बसे हैं। इसमें लालपुर और संगेश्वर तो टापू बन चुके हैं। लालपुर में बाढ़ के हालात होने पर दुर्गेश सोनी परिवार सहित छत पर चढ़ गए थे, जहां उनको हार्ट अटैक आया। समय पर उपचार नहीं मिलने से मौत हो गई। अब हर तरफ पानी होने से शव का अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाया है।

Next Post

गाज़ा में कुपोषण से सात और लोगों की मौत

Thu Jul 31 , 2025
दुबई 31 जुलाई (वार्ता) गाजा पट्टी में पिछले 24 घंटों में कुपोषण से सात और लोगों की मौत हो गई है। फिलिस्तीनी क्षेत्र में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार मंत्रालय ने बताया कि 2023 में इज़रायल-हमास युद्ध शुरू होने के […]

You May Like