नशे में धुत्त पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

सीधी। शराब के नशे में धुत पति द्वारा देर रात अपनी पत्नी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर घर के सदस्यों ने आग बुझाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दरअसल जिले में महिला उत्पीडऩ का एक दिल दहला देने वाला मामला फिर सामने आया है। पुलिस थाना अमिलिया अंतर्गत ग्राम हिनौती में शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना बीती रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजन गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। पीडि़ता सियावती साकेत उम्र 30 वर्ष जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। प्रारंभिक जांच में डॉक्टर्स ने बताया है कि महिला 60 प्रतिशत से अधिक झुलस चुकी है। हालत बेहद गंभीर है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। पीडि़ता की मां सीता साकेत निवासी ग्राम घोघरा ने बताया कि बेटी की शादी लगभग 5 वर्ष पहले रामायण साकेत से हुई थी। शादी के बाद शुरू में सब ठीक था, लेकिन कुछ महीनों से पति लगातार शराब पीकर झगड़ा करता था और मारपीट भी बढ़ गई थी। सियावती ने अस्पताल बेड पर बयान दिया कि पति कई दिनों से धमकी दे रहा था।

पहले भी आग लगाने की कोशिश की थी लेकिन उस समय कुछ साडिय़ां ही जली थीं। पर इस बार उसने पेट्रोल जैसा पदार्थ डालकर माचिस जला दी। आग लगने के बाद महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाई गई। इसी बीच परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार एकता शुक्ला और अमिलिया पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार ने पीडि़ता का बयान दर्ज किया जिसमें उसने स्पष्ट कहा कि मेरे पति ने शराब के नशे में मुझ पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

Next Post

मगरमच्छ के तालाब के किनारे आने से बस्ती में दहशत

Thu Nov 27 , 2025
सीधी। जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत अंतर्गत शिकारगंज गांव में गुरुवार सुबह तालाब के किनारे एक मगरमच्छ दिखाई दिया। आदिवासी और हरिजन बस्ती के बीच स्थित तालाब में मगरमच्छ दिखने से दहशत फैल गई। यह तालाब मवेशियों को पानी पिलाने, बच्चों के नहाने और कपड़े धोने के लिए रोजाना […]

You May Like

मनोरंजन