गुजरात की कंपनी 454.54 करोड़ में खरीदेगी कुक्कुट पालन केंद्र का प्लॉट

इंदौर: शहर के पश्चिम क्षेत्र में स्थित कुक्कुट पालन केंद्र का प्लॉट खरीदने में गुजरात की कंपनी ने रुचि दिखाई है. गुजरात की कंपनी ने 454 करोड़ रुपए का टेंडर भरा है, जो अधिकतम है. उक्त 7 लाख वर्ग फीट के प्लॉट को बेचने के लिए स्मार्ट सिटी ने टेंडर जारी किए थे. संभवतः यह इंदौर में जमीन का अभी तक सबसे बड़ा सौदा है.
स्मार्ट सिटी ने एमओजी लाइन महू नाका स्थित कुक्कुट पालन केन्द्र की 7 लाख स्कॉयर फीट से अधिक जमीन ऑनलाइन टेंडर जारी किए थे.

उक्त 17 एकड़ जमीन का स्मार्ट सिटी ने आरक्षित मूल्य 378 करोड़ रुपए रखा था. गुजरात की तीरथ गोपीकॉन कम्पनी ने 454.54 करोड़ रुपए का अधिकतम राशि का टेंडर भरा है. उक्त जमीन के लिए दो अन्य कंपनियों ने भी टेंडर में भाग लिया, लेकिन अधिकतम राशि का टेंडर गुजरात की कंपनी का निकला है. प्लॉट अलॉटमेंट का निर्णय 1 मई को स्मार्ट सिटी बोर्ड में लिया जाएगा. बैठक में इस उच्चतम दर की बोली को मंजूरी दी जाएगी. इस राशि से इंदौर की कई सडक¸ों सहित अन्य प्रोजेक्टों पर स्मार्ट सिटी काम कर सकेगी.
तीसरी बार में मिली सफलता
स्मार्ट सिटी ने एमओजी लाइन में आवासीय और वाणिज्यिक उपयोग के लगभग एक दर्जन बड़े भूखंडों की टेंडर जारी किए हैं। कुक्कुट पालन केन्द्र की जमीन भी शामिल है । सर्वे नंबर 866/2, 866/2/3, 866/1/1/1 और 866/1/1/2 की 7 लाख स्म्ेयर फीट से अधिक इस जमीन का दो बार पूर्व में भी ऑनलाइन टेंडर जारी किया गया था, लेकिन किसी कंपनी ने रुचि नहीं ली. तीसरी बार में स्मार्ट सिटी को सफलता मिली. तीन कम्पनियों ने इस जमीन को खरीदने में रुचि दिखाई है. इसमें जैन रियल इस्टेट ने 381 करोड़, बीसी इन्फ्रा ने 452.5 करोड़ और तीरथ गोपीकॉन, गुजरात ने 454.54 करोड़ रुपए का सबसे अधिक दर का टेंडर जमा किया है.
प्रमुख सड़क और फ्लाय ओवर का निर्माण
कम्पनी को 10 प्रतिशत राशि अभी शुरुआत में, उसके बाद हर 4-4 माह में 10-10 प्रतिशत जमा करना होगी. साथ ही निगम से अनुबंध के आधार पर नगर तथा ग्राम निवेश और नगर जनकार्य से निर्माण अनुमति मिलेगी. कंपनी द्वारा पूरा भुगतान करने पर ही स्मार्ट सिटी जमीन की रजिस्ट्री करेगी. कम्पनी ने तय किस्तों का भुगतान नहीं किया तो जमीन के साथ राशि भी राजसात कर ली जाएगी. स्मार्ट सिटी जमीन बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग मास्टर प्लान सहित शहर की बची प्रमुख सडक, फ्लाय ओवरों के निर्माण में करेगी.
रिलायंस और गोदरेज ने ही किए थे अब तक बड़े जमीनी सौदे
गुजरात की तीरथ गोपीकोन कम्पनी इंदौर में अब तक का सबसे बड़ा जमीनी सौदा करने जा रही है. इसके पूर्व रिलायंस ने 270 करोड़ रुपए में प्राधिकरण की योजना क्रमांक 54 स्थित जमीन खरीदी थी. इसके बाद गोदरेज समूह ने इंदौर-उज्जैन रोड पर ग्राम शाहणा में 200 करोड़ रुपए में 47 एकड़ जमीन खरीदी है. गोदरेज समूह ने दूसरा जमीनी सौदा मांगलिया क्षेत्र में किया है

Next Post

आज टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव, सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Sun Apr 27 , 2025
इंदौर: शहर में रविवार को इंफरमेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है. इसमें आईटी सेक्टर की कंपनियों से निवेश और रोजगार को लेकर चर्चा होगी. उक्त कॉन्क्लेव का शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे.टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 को लेकर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव साइंस और टेक्नोलॉजी […]

You May Like