

भोपाल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से मध्यप्रदेश के दो आईएएस बड़वानी जिले के कलेक्टर रहे डॉ. फटिंग राहुल हरिदास और झाबुआ जिले की कलेक्टर, नेहा मीना को सम्मानित करेंगे। 17 वें सिविल सेवा दिवस 2025 के अवसर पर, 21 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डॉ. फटिंग राहुल और नेहा मीना के साथ ही अन्य सरकारी अधिकारियों को उनके असाधारण योगदान के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए दिल्ली में ये पुरस्कार प्रदान करेंगे।
