
नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने नीमच की पुरानी और नवीन मण्डी प्रांगणों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों और व्यापारियों से चर्चा कर मण्डी की सुविधाओं में सुधार के सुझाव प्राप्त किए। किसानों ने पीने के पानी, साफ-सफाई, रात्रि भोजन और नए नीलामी शेड की आवश्यकता जताई। कलेक्टर ने मण्डी सचिव को समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नीमच की औषधीय मण्डी को हाईटेक बनाने और मण्डी भाव की जानकारी अन्य जिलों तक पहुंचाने की योजना बताई। नई मण्डी में भूखंड नीलामी से प्राप्त राजस्व का उपयोग मण्डी सुविधाओं के विकास में होगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम संजीव साहू, मण्डी सचिव उमेश बसेडिया शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
