मनासा में निकाली तिरंगा यात्रा 

मनासा। मनासा नगर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा नगर के राष्ट्रभक्तों की ओर से आयोजित की गई, जिसमें देश के प्रति प्रेम और समर्थन की एक अद्भुत झलक देखने को मिली। तिरंगा यात्रा की शुरुआत रामपुरा नाका से हुई और यात्रा कारगिल चौराहा होते हुए नीमच नाके तक निकाली गई। यात्रा के दौरान सैकड़ों दोपहिया वाहनों से राष्ट्र भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा नगर तिरंगे की शान और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में विधायक अनिरूद्ध माधव मारु विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भारतीय सेना के शौर्य को प्रणाम किया और उपस्थित नागरिकों को इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।

दिनांक 17-5-25 को जिला स्तर पर निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा अपने वक्तव्य में उन्होंने सभी राष्ट्रभक्तों से 17 मई 2025 को नीमच में आयोजित तिरंगा यात्रा में भी सम्मिलित होकर देशभक्ति की भावना को और व्यापक रूप देने का आग्रह किया। यह तिरंगा यात्रा न केवल भारतीय सेना को सम्मान देने का माध्यम बनी, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि मनासा नगर के नागरिक राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता और अखंडता के प्रति सदैव जागरूक और समर्पित हैं।

Next Post

केंद्रीय विद्यालय के छात्र का शव ब्यारमा नदी में मिला

Thu May 15 , 2025
दमोह। केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले 17 वर्षीय छात्र वीरेंद्र लोधी का शव गुरुवार को नोहटा की ब्यारमा नदी में मिला। वह मंगलवार को सीबीएसई का रिजल्ट देखने के बाद लापता हो गया था। परिजनों ने नोहटा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दो दिन की तलाश के बाद आज […]

You May Like