
दमोह। केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले 17 वर्षीय छात्र वीरेंद्र लोधी का शव गुरुवार को नोहटा की ब्यारमा नदी में मिला। वह मंगलवार को सीबीएसई का रिजल्ट देखने के बाद लापता हो गया था। परिजनों ने नोहटा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दो दिन की तलाश के बाद आज नदी में तैरता हुआ उसका शव मिला, जिसकी पहचान परिजनों ने की। शव को मछलियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण डूबना मापुलिस ने मृतक का मर्ग पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है. ना जा रहा है, जबकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।
