दमोह: दमोह के ग्राम समन्ना निवासी व विवेकानंद नगर के सारांश पटेल का विधि अधिकारी पद पर चयन हुआ है।इस प्रतिष्ठित परीक्षा में दमोह जिले से उनका चयन होने पर परिवार, समाज और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।सारांश ने प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, दमोह से और उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। वर्तमान में वे वरिष्ठ अधिवक्ता पी.आर. पटेल के मार्गदर्शन में वकालत कर रहे हैं।सारांश ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया।
चयन की सूचना मिलते ही परिजनों, समाजजनों और शुभचिंतकों ने उनसे मुलाकात कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Next Post
अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर तैनात कांस्टेबिल की दिल का दौरा पड़ने से मौत
Sat Aug 8 , 2026
मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात मुंबई पुलिस के 41 वर्षीय एक कांस्टेबिल की शुक्रवार शाम संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कांस्टेबिल गणेश रायते शाम लगभग 6 […]

You May Like
-
10 months ago
आकाशीय बिजली की चपेट में आकर महिलाएं और बच्चे झुलसे
-
4 months ago
जीआरपी ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान