भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 10 लाख का चेक डेम, पहली बारिश में ध्वस्त

सिंगरौली। चितरंगी जनपद की ग्राम पंचायत चितावल खुर्द में करीब 10 लाख रुपये की लागत से बना चेक डेम पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में भारी कमीशनखोरी और लापरवाही हुई। चेक डेम का कार्य अधोसंरचना मद से कराया गया था, परंतु निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गई। निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत, सहायक यंत्री, उपयंत्री और सचिव की मिलीभगत से बिना निरीक्षण के घटिया कार्य करवा दिया गया। आरोप है कि करीब 8 लाख रुपये पहले ही निकाल लिए गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायतों के बावजूद अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया। उनका आरोप है कि सरपंच, सचिव और जीआरएस की राजनीतिक पहुंच के कारण कार्रवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और राशि की वसूली की मांग कलेक्टर से की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिला पंचायत सीईओ पर उन्हें भरोसा नहीं, इसलिए अलग जांच दल बनाया जाए।

Next Post

बारिश से जनजीवन प्रभावित, मूंगफली-सोयाबीन की फसलें 50% तक बर्बाद

Tue Aug 5 , 2025
छतरपुर। छतरपुर जिले में मंगलवार सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई, सुबह हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले दो महीनों से जिले में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई […]

You May Like

मनोरंजन