डिजिटल युग में साइबर अपराधियों से सतर्क रहना बेहद जरूरी है

साइबर अपराधों के विरुद्ध मोरवा पुलिस की पाठशाला

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 1 फरवरी। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देश पर मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा समाज में साइबर अपराध एवं हिंसा की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज 1 से 11 फरवरी तक साइबर सुरक्षा जन जागरूकता अभियान सेल्फ क्लिक चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में एसपी के मार्गदर्शन में एवं मोरवा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केके पाण्डेय की सतत निगरानी में मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी द्वारा थाना क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर उन्हें जागरूक किया। साइबर क्राइम के विषय में जानकारी देते हुए निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराधियों से सतर्क रहना बेहद जरूरी है। विशेष रूप से अंजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल्स को रिसीव न करें और वन टाइम पासवर्ड किसी से भी साझा न करें। उन्होंने बताया कि आज की दुनिया पूरी तरह से इंटरनेट पर निर्भर है। ऐसे में टेक्नोलॉजी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना और सतर्क भी रहना बेहद आवश्यक है। साथ ही साइबर क्राइम के एक सबसे नए तरीके डिजिटल अरेस्ट के विषय में तफ्तीश से समझाते हुए उन्होंने छात्रों से कहा कि भारत की कोई भी जांच एजेंसी किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। इस जागरूकता कार्यक्रम में निरीक्षक कपूर त्रिपाठी के साथ मोरवा थाने का बल वहीं विद्यालय से प्रधानाचार्य , प्राचार्य और भारी मात्रा में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Next Post

बजट में मध्यमवर्गीय का बम-बम, आधी आबादी में थोड़ी निराशा

Sat Feb 1 , 2025
केन्द्रीय बजट पेश होने के बाद सत्तापक्ष के नेताओं ने ऐतिहासिक बताया, जबकि विपक्षीय नेताओं ने बजट को खोखला बताया नवभारत न्यूज सिंगरौली 1 फरवरी। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केन्द्रीय बजट 2025-26 का संसद में पेश किया। जहां इस बजट में विभिन्न क्षेत्रों से जैसे कृषि, उद्योग, […]

You May Like