शिक्षा से ही संवरेंगे बच्चों का भविष्य: शाह

सिंगरौली । बैढ़न विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांचर में शुक्रवार को प्रवेश प्रारंभ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर की।

इस दौरान भवन निर्माण की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। निरीक्षण के बाद विधायक ने शासन की योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलों का वितरण किया तथा प्रवेश प्रारंभ अभियान के तहत नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और सरकार का संकल्प है कि क्षेत्र का प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़कर अपने सपनों को साकार करें। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री विक्रम सिंह, विद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण शाहवाल, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार, पार्षद संतोष शाह, अनिल शाह, विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शिक्षा के माध्यम से सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर सिंगरौली के निर्माण का संकल्प दोहराया। विधायक ने विश्वास जताया कि बेहतर अधोसंरचना और शासन की जनहितकारी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।

Next Post

आजादी के बाद से बंगाल की हालत किसी भी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में इतनी खराब नहीं रही: शुभेंदु

Fri Jul 3 , 2026
कोलकाता, 03 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को अपनी पूर्ववर्ती ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य की हालत “आज़ादी के बाद से किसी भी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में इतनी खराब नहीं रही”। श्री अधिकारी ने नवनिर्वाचित विधायकों से राज्य की […]

You May Like