अंबेडकर फ्लाईओवर पर डामर की परत फिर से उखडऩे लगी

भोपाल। अंबेडकर फ्लाईओवर की स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है। हाल ही में फ्लाईओवर पर कुछ मरम्मत कार्य जरूर किया गया, लेकिन स्थानीय नागरिकों और नियमित रूप से इसका उपयोग करने वालों का कहना है कि इससे फ्लाईओवर की मूलभूत समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है। फ्लाईओवर पर जगह-जगह उखड़ी हुई सतह और जर्जर जोड़ अब भी राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं, जिससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं का अंदेशा भी लगातार बना हुआ है।अंबेडकर फ्लाईओवर, जो कि शहर के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को जोड़ता है। फ्लाईओवर पर असमान सतह वाहन चालकों के लिए मुसीबत हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो यह स्थिति और भी खतरनाक है, क्योंकि जरा सी चूक भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। भारी वाहनों के गुजरने से फ्लाईओवर में कंपन महसूस होता है। हाल ही में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा फ्लाईओवर पर कुछ पैचवर्क किया गया था। लेकिन मरम्मत के कुछ ही दिनों बाद डामर की परत फिर से उखडऩे लगी हैं।

यह मरम्मत कैसी है, कुछ दिन पहले ही तो डामरीकरण हुआ था और अब देखो, फिर से वही हाल है। कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला वहीं है.

रविंद्र सिंह, राहगीर

Next Post

भोपाल-बीना और इटारसी रेलवे स्टेशन पर होगा होल्डिंग एरिया, क्राउड मैनेजमेंट का बनेगा प्लान

Sat Apr 12 , 2025
भोपाल। राजधानी के भोपाल रेल्वे स्टेशन पर पीक समय में भीड़ बढऩे से हादसा न हो इसके लिए स्टेशन के अंदर भी भीड़ को काबू पाने के लिए होल्डिंग एरिया बनाए जाने वाले है. स्टेशन के भीतर जाने वाले संकरे रास्तों के साथ एंट्री और एग्जिट प्वाइंट भी चिह्नित होंगे, […]

You May Like