भोपाल में दूल्हे राजा के रूप में विराजे गणेश जी

भोपाल: सिद्धि विनायक गणेश एवं दुर्गा उत्सव समिति द्वारा बड़वाले महादेव मंदिर मार्ग पर भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। इस बार गणेशजी को विशेष रूप से भोपाल के दूल्हे राजा के रूप में सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

प्रतिमा की सुंदरता और अलंकरण देखते ही बनते हैं। गणेश उत्सव के अवसर पर मंदिर मार्ग पर बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। समिति द्वारा प्रतिमा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और भक्तों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध भी किए गए हैं। यहां गणेश आराधना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Next Post

गॉफ को पस्तकर ओसाका क्वार्टर फाइनल में

Tue Sep 2 , 2025
न्यूयार्क, 02 सितंबर (वार्ता) नाओमी ओसाका ने सोमवार को कोको गॉफ को 6-3, 6-2 से हराकर यूएस ओपन के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जिससे घरेलू दर्शकों के सामने अमेरिकी खिलाड़ी का सफर खराब हो गया। सेंटर कोर्ट पर गॉफ को अनफोर्स्ड एरर और सर्विस में दिक्कतों का […]

You May Like