दतिया:सवर्ण समाज में जागरूकता लाने एवं सवर्ण समाज में एकता लाने के उद्देश्य को लेकर चलने वाला संगठन सवर्ण आर्मी मध्यप्रदेश में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर सवर्णों के हक की लड़ाई के लिए मैदान में उतरा है।इसी क्रम में सवर्ण आर्मी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पं. विकास दुबे ने दतिया जिले में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए.
एडवोकेट भरत सिंह सोलंकी को ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। सोलंकी लगातार समाज सेवा में सक्रिय रहने वाले युवा हैं। सोलंकी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में युवा जिलाध्यक्ष हैं। आम आदमी पार्टी में युवा जिलाध्यक्ष हैं। क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन, आंदोलन एवं चक्काजाम करते रहे हैं।
