रीवा:रीवा संभाग में एक जून से अब तक 469 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. संभाग में 15 जुलाई को 12 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. सर्वाधिक 16.9 मिलीमीटर वर्षा सिंगरौली जिले में दर्ज की गई. संभाग में एक जून से अब तक सर्वाधिक 601.8 मिलीमीटर वर्षा मऊगंज जिले में दर्ज की गई है. संभाग में इस अवधि में रीवा जिले में 290.7 मिलीमीटर, सतना में 419.6 मिलीमीटर, मैहर में 493.7 मिलीमीटर, सीधी में 588 मिलीमीटर तथा सिंगरौली जिले में 423 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है.
गत वर्ष इसी अवधि में संभाग में 190 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. संभाग में सिंचाई के प्रमुख स्रोत बाणसागर बांध में 15 जुलाई को सुबह 8 बजे तक जल स्तर 339.7 मीटर तक पहुंच गया है. गत वर्ष 15 जुलाई तक इसका जल स्तर 332.31 मीटर पर था. बांध में 80 प्रतिशत जल भराव हो गया है. वर्तमान में पानी की अधिक आवक के कारण सात गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है.
मऊगंज में अब तक 601.8 मिली मीटर वर्षा
मऊगंज जिले में एक जून से अब तक 601.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि एक जून से अब तक तहसील मऊगंज में 534.2 मिलीमीटर, हनुमना में 692.9 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 578.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 208.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. जिले की सामान्य औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है.
जिले में अब तक 290.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
जिले में एक जून से अब तक 290.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. जिले में 15 जुलाई को 10.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. इस दिन तहसील हुजूर में सर्वाधिक 28.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. अब तक तहसील हुजूर में 446.4 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 211.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 554 मिलीमीटर, सिरमौर में 287.6 मिलीमीटर, त्योंथर में 107 मिलीमीटर, सेमरिया में 261 मिलीमीटर, मनगवां में 277 मिलीमीटर तथा जवा में 181 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज गयी. गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 95.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी थी.
