स्कूली बसों की जाँच, फिटनेस व परमिट वैध न पाए जाने पर 4 बसों पर लगाया जुर्माना

ग्वालियर: ग्वालियर जिले में स्कूली बसों एवं अन्य वाहनों की फिटनेस, परमिट एवं सुरक्षा मानकों की जाँच के लिये आज सुबह विशेष मुहिम चलाई गई। इस मुहिम के तहत संयुक्त टीम ने डबरा पहुँचकर स्कूली वाहनों की जाँच की। इस दौरान 4 स्कूली बसों की फिटनेस एवं परमिट वैध न पाए जाने पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने 48 हजार रूपए के चालान की कार्रवाई की।

सभी स्कूल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों के आवागमन के लिये संचालित स्कूली वाहन बगैर वैध दस्तावेजों न चलाएं। साथ ही सभी सुरक्षा मानकों का पालन भी सुनिश्चित करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा ग्वालियर शहर के साथ-साथ डबरा, भितरवार व घाटीगाँव क्षेत्र में संचालित स्कूली वाहनों की जाँच लगातार जारी रहेगी। डबरा स्थित सेंट पीटर स्कूल व ग्लोबल पब्लिक स्कूल की चार बसें बगैर फिटनेस व परमिट के पकड़ी गईं, इन सभी पर जुर्माना लगाया गया है।

Next Post

ओंकारेश्वर मंदिर: ई-आराधना और ऑनलाइन दर्शन से श्रद्धालुओं को राहत, आय भी बढ़ी

Wed Jul 16 , 2025
खंडवा:ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में व्यवस्थाओं में लगातार सुधार हो रहा है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई “ई-आराधना” और “शीघ्र दर्शन” की ऑनलाइन सुविधा से श्रद्धालुओं को बड़ा लाभ मिल रहा है। अब भक्तगण पंचामृत पूजन, लघु रुद्राभिषेक, नवग्रह शांति जाप, जलाभिषेक, पार्थेश्वर पूजन, कालसर्प दोष पूजा, महामृत्युंजय जाप, श्री […]

You May Like