क्षेत्रीय कार्यालय सागर को मिला प्रथम क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार

ग्वालियर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय सागर कार्यालय को वर्ष 2024-25 के लिए हिन्दी क्षेत्र में उत्कृष्ट राजभाषा कार्य के लिए केन्द्रीय कार्यालयों की श्रेणी में प्रथम क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।

यह पुरस्कार गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आज देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में किया गया। इस समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय सागर की ओर से यह सम्मान शील्ड पुरस्कार सत्य वर्धन गौतम, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, ग्वालियर एवं सागर द्वारा केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार बंदी संजय कुमार के कर कमलों से ग्रहण किया गया।

यह उपलब्धि क्षेत्रीय कार्यालय सागर में राजभाषा हिन्दी के प्रभावी कार्यान्वयन, सतत प्रयासों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता का प्रतिफल है। यह सम्मान न केवल कार्यालय की कार्यसंस्कृति को प्रतिबिंबित करता है, बल्कि भविष्य में राजभाषा के और अधिक प्रभावी प्रयोग हेतु प्रेरणास्रोत भी बनेगा।

इस अवसर पर गौतम ने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर, जो वर्तमान में नगरीय राजभाषा समिति की अध्यक्षता कर रहा है, आने वाले समय में भी राजभाषा हिन्दी के निरंतर, प्रभावी एवं प्रोत्साहनात्मक प्रयोग में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी कार्यान्वयन हेतु निरंतर प्रतिबद्ध रहने का आग्रह किया।

Next Post

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

Tue Jan 20 , 2026
वडोदरा, 20 जनवरी (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रेमियर लीग में मंगलवार को मुम्बई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने टॉस जीतने के बाद कहा कि अंडर लाइट्स गेंद स्किड करेगी और ओस आने की संभावना है। दिल्ली कैपिटल्स […]

You May Like