इंदौर: पुलिस ने नो एंट्री तोड़ने वाले भारी वाहनों पर लगातार कार्रवाई जारी रखी है. 24 घंटे की कार्रवाई में पुलिस ने सात चालकों पर जुर्माना लगाकर 35 हजार रुपए समन शुल्क वसूला.यातायात पुलिस द्वारा नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 26 नवंबर की सुबह से 27 नवंबर की सुबह तक शहरभर में नो एंट्री प्रतिबंध के बावजूद प्रवेश करने वाले भारी वाहनों की चेकिंग की गई.
इस कार्रवाई के दौरान सात भारी वाहन चालकों को नो एंट्री का उल्लंघन करते पकड़ा. सभी पर चालानी कार्यवाही करते हुए 35 हजार रुपए का समन शुल्क वसूल कर सरकारी खाते में जमा कराए. पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारी वाहन निर्धारित समय और मार्ग का पालन करें, अन्यथा आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि शहर में सुरक्षित और सहज यातायात बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
