हरियाणा-पंजाब जल विवाद पर एक माह में दूसरी बैठक

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) पंजाब और हरियाणा के बीच चार दशक से अधिक पुराने जल विवाद को सुलझाने के लिए मंगलवार को अहम बैठक हुई लेकिन बैठक की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अगुवाई में दोनों राज्यों के बीच पिछले माह 9 जुलाई को भी बैठक हुई थी जिसमें पांच अगस्त को फिर बैठक करने का निर्णय लिया गया था। पिछले माह हुई बैठक में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री इस विवाद को जल्द सुलझाने को लेकर राजी हुए थे और उसी क्रम में आज फिर बैठक हुई है। पिछले माह की बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तो केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मामले के शीघ्र निपटान के लिए फास्ट ट्रैक बैठक की मांग की थी।

दोनों राज्यों के बीच आज हुई बैठक के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल की अध्यक्षता में हुई आज की बैठक में पिछले माह हुई बैठक से इस विवाद के समाधान के लिए एक कदम और आगे बढ़ाया गया।

सतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के बंटवारे को लेकर करीब छह दशक से चल रहा एक विवाद है।

 

Next Post

शेख हसीना का बंगलादेश की जनता के नाम खुला पत्र, कहा कि देश और मज़बूती से उभरेगा

Tue Aug 5 , 2025
ढाका, 05 अगस्त (वार्ता) बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की नेता शेख हसीना ने अपनी अपदस्थता के एक साल पूरे होने के मौके पर मंगलवार को अपने देशवासियों के नाम एक खुला पत्र जारी किया। इस पत्र में उन्होंने कहा कि देश ने पहले भी विपरीत परिस्थितियों का […]

You May Like