अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ज्ञापन सौंपा 

गैसाबाद/दमोह.जिले के गैसाबाद में हिन्दू संगठनों ने एसडीएम हटा और कलेक्टर के नाम तहसीलदार शिवराम चढ़ार को ज्ञापन सौंपा.ज्ञापन में शासकीय भूमि,तलैया और कब्रिस्तान के नाम से शासन द्वारा दी गई. भूमि पर अवैध कब्जे सहित नगर में धर्मस्थलों के पास गुमटी टपरे में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही और अतिक्रमण हटाने की मांग की गई.प्रमुख रूप से बजरंग दल से जिला संयोजक गोलू चौबे, विश्व हिंदू परिषद जिला संगठन मंत्री द्वारका मिश्र, हटा से दीपक लखेरा, आशू नामदेव, पुष्प राज सिंह, अजय चौरसिया, बल उपासना प्रमुख रोहित बाल्मीक, पण्डित लक्ष्मण तिवारी, पंडित रजनीश तिवारी,बहादुर श्रीवास्तव,पवन सिंह राजपूत,मंडल अध्यक्ष गोपाल पटैल,ब्लाक अध्यक्ष भरत राय,जिला उपाध्यक्ष बबलू राय,रणधीर दाहिया सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों से जुड़ी पदाधिकारी और युवा मौजूद रहे.

शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए गैसाबाद थाना प्रभारी प्रीति पांडे स्टाफ के साथ मौजूद रही.

Next Post

आदिवासी अंचल बैहर में 21 को नि:शुल्क महाआरोग्य शिविर, राज्यपाल होंगे शामिल

Mon Aug 18 , 2025
बालाघाट। आदिवासी बहुल क्षेत्र बैहर में 21 अगस्त को विशाल नि:शुल्क महाआरोग्य स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर एकलव्य विद्यालय बैहर में प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। शिविर में प्रमुख रूप से सिकल सेल, एनीमिया, टीबी, आंख, नाक-कान-गला, दांत, स्त्री रोग, सर्वाइकल कैंसर, […]

You May Like