हादसा: रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान दो वाहनों पर गिरी क्रेन, दो लोगों की मौत

पीथमपुर: गुरुवार सुबह पीथमपुर सेक्टर-3 स्थित सागौर रेलवे ब्रिज निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब साढ़े 9 बजे ब्रिज पर गार्डर चढ़ाने के दौरान लगी दो क्रेनों में से एक अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गई। भारी-भरकम क्रेन सीधे नीचे सड़क से गुजर रहे वाहनों पर जा गिरी।हादसे में एक लोडिंग टाटा मैजिक और एक पिकअप वाहन इसकी चपेट में आ गए। क्रेन के नीचे दबने से टाटा मैजिक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद एक महिला मौके पर पहुंची, जिसने बताया कि उसका बेटा भी गाड़ी के अंदर दबा हुआ है।

मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल पहुंचा और अन्य क्रेन व जेसीबी की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की भीड़ भी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गार्डर उठाते समय क्रेन एक ओर झुक गई और असंतुलन के कारण गिर पड़ी। यदि उस समय कोई यात्री बस या बड़ा वाहन वहां से गुजर रहा होता तो हादसा और भयावह हो सकता था।

Next Post

स्वयंसेवकों के सेवा कार्यों का स्मरण, आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक का शुभारंभ

Thu Oct 30 , 2025
जबलपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक का आज जबलपुर के कचनार सिटी में शुभारंभ हुआ। बैठक का उद्घाटन संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर किया। बैठक में विभिन्न राज्यों में आए […]

You May Like