
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत इमलिया में हुई प्यारेलाल चौधरी 65 वर्ष की हत्या में माया बाई को भी हत्या का आरोपी बनाया जाए । यह मांग सोमवार को पीडि़त परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की।विदित हो कि प्यारेलाल चौधरी 65 वर्ष निवासी इमलिया पनागर की रिश्ते के नाती अभिषेक चौधरी के द्वारा मारपीट की थी । जिसमें उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया था । इस मामले को लेकर म़ृतका का पुत्र रोहित चौधरी सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और आरोप लगाया कि अभिषेक चौधरी की मां माया बाई ने भी उसके साथ मारपीट की थी। मायाबाई के भाई सन्जू चौधरी निवासी महाराजपुर ने भी रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
