वीकेंड पर विजय नगर पुलिस की विशेष चेकिंग, छह आरोपी गिरफ्तार

इंदौर. आगामी त्योहारों और वीकेंड के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विजय नगर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें चार लोगों को लोकशांति भंग करने की कोशिश के आरोप में पकड़ा, जबकि दो आरोपियों के पास से धारदार हथियार मिले हैं. पुलिस ने हथियार रखने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है.

विजय नगर पुलिस ने क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम गठित की थी. टीम ने अंडरकवर पेट्रोलिंग, दोपहिया वाहनों से गश्त और ड्रोन सर्विलांस के जरिए क्षेत्र के हॉटस्पॉट और ऐसे स्थानों पर निगरानी रखी, जहां आमतौर पर पुलिस की नजर कम पहुंचती है. इसी दौरान अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग कर छह लोगों को पकड़ा.

पुलिस ने लोकशांति भंग करने का प्रयास करने के आरोप में देवेश कुशवाह, निवासी मालवीय नगर, गौतम गौसर, निवासी गुरुनगर, रितिक मालवीय, निवासी कृष्णबाग कॉलोनी और सूरज भिलवारे, निवासी महेशबाग कॉलोनी को गिरफ्तार किया, चारों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई. इसी अभियान के दौरान पुलिस ने नवीन नीनामा, निवासी बदनावर, जिला धार और लोकेश शर्मा उर्फ मॉडल, निवासी रामकृष्णबाग कॉलोनी को भी पकड़ा. तलाशी में दोनों के पास से धारदार हथियार मिले. पुलिस ने हथियार जब्त कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया. बाद में दोनों को न्यायालय में पेश किया. एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि आगामी त्योहारों और वीकेंड के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विजय नगर क्षेत्र में विशेष निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया था. अंडरकवर पेट्रोलिंग, दोपहिया गश्त और ड्रोन के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई.

Next Post

रहवासी इलाके में घर के बरामदे से बेच रहा था पटाखे, एक लाख का माल जब्त

Sun Nov 1 , 2026
इंदौर. दीपावली से पहले रहवासी इलाकों में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. बाणगंगा पुलिस ने ग्राम भौरासला में एक घर के बरामदे से करीब एक लाख रुपए कीमत के पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त की है. यहां बिना […]

You May Like