कमिश्नर की खनि अधिकारियों को दो टूक: 6 करोड़ बकाया, फील्ड में उतरेंगे अफसर अवैध और खनन-ओवरलोडिंग पर शिकंजा

रीवा: संभाग में करोड़ों रुपए के राजस्व बकाया और अपेक्षित वसूली नहीं होने पर कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने परिवहन और खनिज विभाग के अधिकारियों को फील्ड में उतरकर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने पुराने बकाया प्रकरणों की वसूली के साथ राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई और कार्रवाई की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए।

परिवहन विभाग की समीक्षा में बताया गया कि अप्रैल से अगस्त 2026 तक संभाग के रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली में नियमों का उल्लंघन करने वाली 357 यात्री बसों पर चालानी कार्रवाई की गई। इनमें रीवा में 163 बसों से 5 लाख 18 हजार 500 रुपए, सीधी में 68, सतना में 61 और सिंगरौली में 65 बसों पर कार्रवाई हुई। कमिश्नर ने बिना परमिट, फिटनेस और किराया सूची के चलने वाली बसों, ओवरलोडिंग, हाई स्पीड, बिना लाइसेंस तथा प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई बढ़ाने को कहा। अग्निशमन यंत्र नहीं रखने वाले यात्री वाहनों की भी जांच के निर्देश दिए।
6 करोड़ की पुरानी वसूली बाकी
पुराने वसूली प्रकरणों की समीक्षा में करीब 6 करोड़ रुपए की राशि बकाया बताई गई। कमिश्नर ने बकाया वाहनों की संख्या उपलब्ध कराने और राइट ऑफ होने वाले वाहनों से भी नियमानुसार राजस्व वसूली की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।

Next Post

विजय ट्रेवल्स के दफ्तर में तोड़फोड़, सत्यम ट्रेवल्स संचालक पर आरोप

Thu Sep 24 , 2026
ग्वालियर: रेडक्रॉस रोड स्थित विजय ट्रेवल्स के कार्यालय में भारी तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। विजय ट्रेवल्स पक्ष ने सत्यम ट्रेवल्स के संचालक जय गुप्ता और उनके साथ आए लोगों पर कार्यालय में तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई […]

You May Like