
चितरंगी। जनपद पंचायत चितरंगी के पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भैयालाल सिंह गोड़ का 72 वर्ष की आयु में बीती रात निधन हो गया।
वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जहां बीते दिन रविवार की देर शाम शहडोल के हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। भैयालाल के दुखद निधन पर पूर्व विधायक सरस्वती सिंह, पूर्व विधायक अमर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरू शीतला धर द्विवेदी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संकठा सिंह समेत अन्य नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
