सड़क हादसे में NCL कर्मी की मौत

सिंगरौली। एनसीएल परियोजना जयंत में चालक के पद पर पदस्थ एनसीएल कर्मी की बीती रात जयंत बस पड़ाव के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक एनसीएल परियोजना जयंत में पदस्थ एनसीएल कर्मी संतोष कुमार दुबे उम्र 55 वर्ष पिता विष्णुकांत दुबे निवासी हर्रई बीती रात ड्यूटी कर रात करीब 11:30 बजे वापस अपने रूम जयंत मोटरसाइकिल बुलेट में सवार होकर जा रहे थे कि बस पड़ाव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गये। जहां उनका दुखद निधन हो गया। हादसा कैसे हुआ स्पष्ट नही हो पाया है। बताया जा रहा है कि घायल होने पर उपचार के लिए पुलिस जयंत के द्वारा जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न रवाना किया गया। जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चर्चा यह भी है कि रात के समय अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस के द्वारा नही की गई है।

Next Post

सावधान: पुलिस की एडवाइजरी विदेश में नौकरी के नाम पर "सायबर गुलामी" 

Mon May 5 , 2025
सीधी। सीधी पुलिस द्वारा विदेश में नौकरी के नाम पर “सायबर गुलामी” कराये जाने के संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र में आकर्षक नौकरियों के नाम पर भारतीय प्रवासी अब एक नए तरह के जाल में फंस रहे हैं, जहाँ […]

You May Like