सावधान: पुलिस की एडवाइजरी विदेश में नौकरी के नाम पर “सायबर गुलामी” 

सीधी। सीधी पुलिस द्वारा विदेश में नौकरी के नाम पर “सायबर गुलामी” कराये जाने के संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र में आकर्षक नौकरियों के नाम पर भारतीय प्रवासी अब एक नए तरह के जाल में फंस रहे हैं, जहाँ भारतीयों को उच्च वेतन वाली नौकरियों का भ्रामक वादा करके “साइबर गुलामी करवाई जा रही है। “साइबर गुलामी शोषण का एक आधुनिक रूप है, जिसमें व्यक्तियों को अवैध रूप से बंधक बनाकर साइबर धोखाधड़ी करने के लिए मजबूर किया जाता है। एडवाइजरी में कहा गया है कि

विदेश में नौकरी और अधिक रुपये कमाने की चाहत रखने वाले युवाओं पर इंटरनैशनल साइबर फ्रॉड माफिया की नजर है। युवाओं के जॉब साइट्स और सोशल मीडिया पर अपलोड करते ही साइबर फ्रॉड माफिया उन्हें साइबर स्लेव (गुलाम) बनाने के लिए उनकी स्क्रीनिंग में जुट जाते हैं। चिह्नित युवाओं से वॉट्सऐप, टेलिग्राम, इंस्टाग्राम, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर, उन्हें सुनहरे सपने दिखाकर नौकरी के नाम पर थाईलैंड, म्यानमार और आसपास के देशों में बुलाया जाता है। दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में आगमन पर पीड़ितों के पासपोर्ट और दस्तावेज जप्त कर लिए जाते हैं तथा सभी संचार के साधन समाप्त या अवरुद्ध कर दिए जाते हैं। हिंसा की धमकी देकर उन्हें नकली सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाने के लिए मजबूर किया जाता है ताकि लोगों को फर्जी क्रिप्टोकरेंसी एप या धोखाधड़ी वाली निवेश योजनाओं में निवेश, डिजिटल अरेस्ट या हनीट्रेप जैसे विभिन्न माध्यमों से ठगा जा सके। टारगेट पूरा न करने या भागने की कोशिश करने पर शॉक ट्रीटमेंट जैसी कठोर यातनाएं दी जाती हैं और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी जाती हैं।

Next Post

एसएएफ सिपाही की पत्नी से चेन-मंगलसूत्र छीनकर बदमाश फरार

Mon May 5 , 2025
ग्वालियर। महाराजपुरा रोड पर बाइक सवार दो बदमाश एक महिला से सोने की चेन और मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। पिंटो पार्क के आदर्श नगर निवासी सतेन्द्र गुर्जर एसएएफ में सिपाही हैं। उनकी पत्नी कोमेश गुर्जर डीडी नगर एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गई थी। जब […]

You May Like