राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के ग्वालियर प्रवास के लिए कलेक्टर ने तैयारी बैठक लेकर दिए निर्देश

ग्वालियर: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 21 व 22 जून को ग्वालियर में रहेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रुचिका चौहान ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त नगर निगम टी प्रतीक राव, एडीएम सी बी प्रसाद, एडिशनल एसपी जयराज कुबेर, अपर कलेक्टर अनिल बनवारिया सहित राजस्व, पुलिस, नगर निगम एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 21 व 22 जून को ग्वालियर प्रवास के दौरान अधिकारियों को जो भी जवाबदेही सौंपी गई है वे सभी अधिकारी समय-सीमा में अपनी जवाबदारी का निर्वहन करें। श्योपुर में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला और ग्वालियर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामित किया गया है।

Next Post

वीरांगना बलिदान दिवस पर शहर कांग्रेस आज शाम निकालेगी पदयात्रा

Thu Jun 18 , 2026
ग्वालियर: आज 18 जून, गुरुवार को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस कार्यालय शिंदे की छावनी भवन से रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पड़ाव तक पदयात्रा कर समाधि स्थल पर पहुंचकर […]

You May Like