मोहगनढ़: मोहनगढ़ और दिगोड़ा के आसपास के क्षेत्रों में वर्षों पहले लगाए गए पौधे, जो अब बड़े वृक्षों का रूप ले चुके हैं, उनकी लगातार कटाई किए जाने का मामला सामने आ रहा है। स्थानीय नागरिकों एवं पर्यावरण प्रेमियों का आरोप है कि बिना पर्याप्त निगरानी के हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा है, जबकि संबंधित वन विभाग इस पूरे मामले में मौन बना हुआ है।
दिगोड़ा वन क्षेत्र की सीमा बरेठी और बिजरावन के आसपास बाले पले पुसे पेड़ों पर कुलहड़ियां चलाई जा रही हैं और वन विभाग के जिम्मेवार अंजान बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा लाखों रुपये खर्च कर वृक्षारोपण अभियान चलाए जाते हैं। अधिकारियों और सामाजिक संगठनों की मौजूदगी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है, लेकिन जब यही पौधे वर्षों बाद वृक्ष बनते हैं तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पाती।
Next Post
तीसरी शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए आमिर खान, नंगे पैर दोस्त राज ठाकरे को दी विदाई
Mon Jul 6 , 2026
हैदराबाद, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधकर एक नई शुरुआत की है। अपनी निजी शादी समारोह के बाद, आमिर खान पहली बार मीडिया के कैमरों में कैद हुए। वे अपने करीबी दोस्त और राजनेता राज ठाकरे को […]
