मप्र में जबलपुर-बालाघाट सहित 11 जिलों के कलेक्टर बदले, सुखवीर सिंह मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव नियुक्त

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जबलपुर, बालाघाट, भिंड, नर्मदापुरम, सिंगरौली और मऊगंज सहित 11 जिलों के कलेक्टरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही मंत्रालय स्तर पर भी कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है।

आदेश के अनुसार, सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव और रश्मि अरुण शमी को स्वास्थ्य विभाग का अपर मुख्य सचिव पदस्थ किया गया है। वहीं, अरुण कुमार विश्वकर्मा को जबलपुर में पदस्थ किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल से संबंधित अन्य पदस्थापनाओं का विवरण आदेश के अनुसार शामिल किया जाएगा।

 

Next Post

भाजपा ने बंगाल में 11 नए ज़िला कार्यालय बनाना शुरू किया

Wed Oct 14 , 2026
कोलकाता, (वार्ता) पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को प्रदेश में 11 संगठनात्मक ज़िलों में पार्टी के स्थायी कार्यालय बनाना शुरू कर दिया। सत्ताधारी पार्टी के अपने संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करने के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में राज्य और केंद्र के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। उद्घाटन […]

You May Like